10 वाक्य निबंध

बैक्टीरिया पर 10 वाक्य | 10 Lines About Bacteria in Hindi

10 Lines About Bacteria in Hindi

10 Lines About Bacteria in Hindi | बैक्टीरिया पर 10 वाक्य कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 के लिए। बैक्टीरिया जिसे मनुष्य जाती के लिए हानिकारक माना जाता है उन्हें नग्न आँखों से देख पाना मुश्किल होता है। बैक्टीरिया को सूक्ष्मजीवी भी कहते है जो सिर्फ सूक्ष्मदर्शी दे ही दिखाई देते है। परन्तु कुछ बैक्टीरिया मनुष्य के लिए हानिकारक होने के विपरीत, लाभदायक भी होते है। आइये जानते है। बैक्टीरिया के बारे में 10 पंक्तियाँ।

Set (1) 10 Lines About Bacteria in Hindi

1. सभी बैक्टीरिया बहुत छोटे जीव होते हैं जिन्हे सूक्ष्मजीवी कहते है।

2. इन बैक्टीरिया को नग्न आंखों से नहीं देख सकते है। इन्हें देखने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होती है।

3. बैक्टीरिया पूरी दुनिया में पर प्रचुरता में उपलब्ध हैं।

4. यह सबसे सरलतम जीवो में से होते हैं। जो सिर्फ एक कोशिका के बने होते हैं    

5. इन जीवो में न्यूक्लियस नहीं होता जैसा कि अन्य जीवो की कोशिकाओं में होता है।

6. इन में से कुछ बैक्टीरिया कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रहते हैं जैसे अत्यधिक गर्म जगह और बिना ऑक्सीजन।

7. पूरी दुनिया में ज्यादातर बैक्टीरिया धरती, खाना, और पानी में पाए जाते हैं।

8. लाखों बैक्टीरिया मनुष्य के शरीर और त्वचा पर भी पाए जाते हैं।

9. कुछ बैक्टीरिया मनुष्य के लिए फायदेमंद और कुछ हानिकारक साबित होते हैं।

10. इन में से अच्छे बैक्टीरिया हमारे भोजन को पचाने में सहायता प्रदान करते हैं।

ये भी देखें – 10 Lines about Odisha temples in Hindi

*****************************************

Set (2) 10 Lines About Bacteria in Hindi

1. बैक्टीरिया कई प्रकार और आकार के पाए जाते हैं।

2. इनकी पहचान और वर्गीकरण उनके आकार के प्रकार के आधार पर किया जाता है।

3. बैक्टीरिया आकार में वायरस से 10 गुना बड़े होते हैं।

4. सभी बैक्टीरिया दो छोटे बैक्टीरिया में विभाजित होकर अपनी संख्या बढ़ाते हैं।

5. बैक्टीरिया का जीवन काल निश्चित नहीं होता, ये 12 मिनिट से लेकर 24 घंटे में विभाजित हो जाते है।

6. यह मनुष्य में रोग उत्पन्न करने का कारण है और हवा, पानी, और खाने के द्वारा शरीर के अंदर प्रवेश करते हैं।

7. बैक्टीरिया हमारे शरीर से पोषक तत्व प्राप्त करते हैं और अपनी संख्या को बढ़ाकर हमें नुकशान पहुंचाते है।

8. सभी बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते इनमे से कुछ मनुष्य जाती के लिए उपयोगी भी होते हैं।

9. कुछ अच्छे बैक्टीरिया हमारे भोजन को पचाने, दही ज़माने आदि में सहायक होते है।

10. कुछ अच्छे बैक्टीरिया हमारे शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है।

ये भी देखें – 10 Lines essay in Hindi

*******************************************

FAQs. on Bacteria in Hindi

बैक्टीरिया की सरल परिभाषा क्या है?

उत्तर – बैक्टीरिया जिसे जीवाणु, रोगाणु भी कहते है, एक सूक्ष्म जीव हैं जिनको नग्न आंखों से देखना बहुत मुश्किल हैं। यह जीव हमारे शरीर के अंदर और बाहर सभी जगह मौजूद हैं। यह गर्म और ठन्डे कई तरह के वातावरण में आसानी से रह सकते हैं। बैक्टीरिया जिनको एकल-कोशिका वाले, या फिर सरल जीव हैं।

बैक्टीरिया किससे बने होते हैं?

उत्तर – बैक्टीरिया जो की पोषक तत्व, पानी, अपशिष्ट, एंजाइम, और गैसों से बना जेल जैसा मैट्रिक्स होते है, जो  राइबोसोम, एक गुणसूत्र और प्लास्मिड जैसी कोशिका संरचनाएं से मिलकर बानी होती हैं। यूकेरियोटिक कोशिकाओं के विपरीत, बैक्टीरिया  जीव में एक झिल्ली से घिरा हुआ नाभिक नहीं होता है।

बैक्टीरिया कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर – इस की कितनी नामित प्रजातियां हैं यह बताना मुश्किल है क्यूंकि पृथ्वी पर नई जीव का जन्म होता रहता और आज भी इसकी खोज चल रही है परन्तु लगभग 30,000 औपचारिक रूप से नामित प्रजातियां हैं जिनके लिए शरीर विज्ञान की जांच की गई है।

उपयोगी जीवाणु क्या हैं?

उत्तर – इन लाभकारी बैक्टीरिया को आमतौर पर प्रोबायोटिक्स कहा जाता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए और कुछ चिकित्सीय स्थितियों के उपचार में लाभकारी होते है। जो मानव शरीर में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के समान होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button