10 वाक्य निबंध

10 Lines on Physical Exercise in Hindi | शारीरिक व्यायाम पर 10 वाक्य

10 Lines on Physical Exercise in Hindi

10 Lines on Physical Exercise in Hindi | शारीरिक व्यायाम पर 10 वाक्य | शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने या उसे बनाने के लिए की जाने वाली शारीरिक हरकतें और गतिविधियाँ व्यायाम कहलाती है। ये स्वास्थ्य में सुधार या शरीर को मजबूत बनाने के लिए जरुरी है। प्रतिदिन व्यायाम से शारीरिक गतिविधि से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। साइकिल चलाना, तैराकी, दौड़ना और खेलना, आदि व्यायाम के विभिन्न रूप हैं जो स्वास्थ्य शरीर के लिए लाभदायक है। आइये जानते है व्यायाम के कुछ ओर विशेषताएं।

Set (1) 10 Lines on Physical Exercise in Hindi

1. रोजाना शारीरिक व्यायाम करने से मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।

2. रोजाना व्यायाम करने से रक्तचाप से जुड़ी परेशानियाँ बहुत कम होती हैं।

3. व्यायाम से शरीर में खून का बहाव भी बेहतर ढंग से होता है।

4. शारीरिक व्यायाम शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी तेज रखने में उपयोगी होता है।

5. नियमित व्यायाम की मदद से तनाव, सिर दर्द को कम या ठीक किया जा सकता है।

6. व्यायाम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है साथ ही शरीर मे तुरंत ऊर्जा आ जाती हैं।

7. व्यायाम शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाने और उसे बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होता है।

8. व्यायाम करने से दिन भर ताजगी रहती है और खुद को तंदुरुस्त ओर तरोताजा महसूस कर सकते है।

9. व्यायाम करने वाला व्यक्ति हमेशा शक्तिशाली और तंदुरुस्त रहता है और रोगग्रस्त होने की सम्भावना कम होती है।

10. विभिन्न प्रकार के खेल फुटबाल, क्रिकेट, झूला झूलना, तैरना, दौड़ना, कबड्डी, आदि व्यायाम के रूप है।

ये भी देखें – 10 Lines on pongal festival in Hindi

************************************************

Set (2) 10 Lines on Physical Exercise in Hindi

1. शारीरिक व्यायाम कई प्रकार के हो सकते हैं, उम्र और शारीरिक गठन के अनुसार हम अलग-अलग प्रकार के व्यायाम का चयन कर सकते हैं ।

2. दौड़ना, खेलना-कूदना, उठक-बैठक, उछलना, रस्सी-कूद, ऊँची-कूद, लम्बी-कूद आदि व्यायाम के विभिन्न रूप है।

3. इनमें से अपने उम्र और शारीरिक अवस्था के सुविधा अनुसार कोई भी व्यायाम चुना जा सकता है ।

4. वृद्ध व्यक्तियों के लिए योगासन और टहलना  लाभदायक होता हैं।

5. जो व्यक्ति प्रतिदिन व्यायाम और योग करते हैं वह कभी भी आसानी से बीमार नहीं पड़ते हैं।

6. शारीरिक व्यायाम करने वाला व्यक्ति हमेशा शक्तिशाली और तंदुरुस्त रहता है।

7. प्रतिदिन व्यायाम करने से मन उत्साहित रहता है और शरीर को शक्ति तथा स्फूर्ति महसूस होती है।

8. सही प्रकार से व्यायाम करने से शरीर हृष्ट- पुष्ट रहता है और मन हमेशा प्रफुल्लित बना रहता है।

9. मनुष्य को शारीरिक व्यायाम प्रतिदिन समय पर और नियम अनुसार करने की जरुरत है।

10. एक कहावत के अनुसार स्वास्थ्य ही असली धन है।

ये भी देखें –

***************************************************

Q&A. on Physical Exercise in Hindi

शारीरिक व्यायाम से क्या तात्पर्य है?

उत्तर – अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने या उसे बनाने के लिए की जाने वाली शारीरिक हरकतें और गतिविधियाँ व्यायाम कहलाती है। स्वास्थ्य में सुधार या शरीर को मजबूत बनाने के लिए शारीरिक व्यायाम जरुरी है।

शारीरिक व्यायाम क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – प्रतिदिन व्यायाम से शारीरिक गतिविधि से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह शरीर के विभिन्न अंग जैसे – श्वसन, हृदय स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य में सुधार करता है। व्यायाम मधुमेह, हृदय रोग के जोखिम को कम करने और कुछ कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक है।

व्यायाम का एक रूप कौन सा है?

उत्तर –  साइकिल चलाना, तैराकी, दौड़ना और खेलना, आदि व्यायाम के विभिन्न रूप हैं जो स्वास्थ्य शरीर के लिए लाभदायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button