10 वाक्य निबंध

हिंदी भाषा पर 10  वाक्य | 10 Lines on Hindi Language in Hindi

10 Lines on Hindi Language in Hindi

10 Lines on Hindi Language in Hindi – हिंदी भाषा पर 10  वाक्य। हिंदी, अंग्रेजी के साथ साथ भारत की आधिकारिक भाषाओ में से एक हैं। लगभग भारत की 80% जनसँख्या हिंदी बोलती और समझती है। यह भारत की सबसे पसंदीदा आधिकारिक भाषा है, हिंदी भाषा के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को कहते हैं जिनका 9 सितंबर को जन्म हुआ था।  आधुनिक भारत में हरिश्चंद्र को हिन्दी का जनक माना जाता है। आइये जानते है हिंदी भाषा पर 10  वाक्य।

Set (1) 10 Lines on Hindi Language in Hindi

1. आधिकारिक उद्देश्यों के लिए हिंदी को संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत देश की राजभाषा बनाया गया है।

2. अनुच्छेद 350 के अनुसार केंद्र सरकार का दायित्व है कि हिंदी का प्रचार-प्रसार करे। 

3. हिंदी शब्द, सिंधु शब्द से उत्पन्न हुई है, क्योंकि उस समय ईरान के लोग ‘सा’ को ‘हा’ कहते थे।

4. हिंदी भाषा वर्तमान में विश्व की उन प्रसिद्ध भाषाओं में से एक है जो ज्यादातर लोगों द्वारा बोली जाती है।

5. वर्तमान में दुनिया के अधिकांश विकसित देश के रेडियो प्रसारण में हिन्दी का बहुत ही अच्छा सम्मान है।

6. विश्व के लगभग सभी देशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है।

7. हॉलैंड के लगभग 12 विश्वविद्यालयों में और अमेरिका के 26 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है।

8. भारत के सभी विद्यालय और विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है, जिनके शिक्षा का माध्यम हिंदी है।

9. हिन्दी भारत की एक समृद्ध भाषा है जिसमें सभी प्रकार के साहित्य की रचना हुई है।

10. हिंदी भाषा के साहित्य ने अब तक भारतेंदु, द्विवेदी, प्रसाद, मैथिलीशरण गुप्त, पंत, महादेवी वर्मा, जैसे कई महान साहित्यकारों को जन्म दिया है। 

ये भी देखें – 10 Lines on India in Hindi

******************************************

Set (2) 10 Lines on Hindi Language in Hindi

1. हिंदी को संविधानिक रूप से भारत की राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है।

2. हिंदी भारत की एकमात्र संपर्क भाषा है जिसने आजादी की लड़ाई लड़ी है और उत्तर को दक्षिण से जोड़ा।

3. हिंदी की लिपि “देवनागरी” है, जो दूसरे अन्य भारतीय भाषाओं के लिए संयुक्त है।

4. हिंदी भाषा के अधिकांश शब्द संस्कृत से आए हैं क्योंकि इसकी उत्पत्ति प्राचीन संस्कृत भाषा से हुई है।

5. समस्त भारत में हिंदी भाषा का इस्तेमाल आम बोलचाल के रूप में होता है।

6. हिन्दी एक बहुत ही सरल भाषा है जो बहुत ही आसानी से बोली जाती है।

7. हिंदी भाषा भारत के अलावा फिजी, नेपाल, मॉरीशस जैसे कई देशों में भी बोली जाती है।

8. देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में संविधान ने 1950 के अनुच्छेद 343 के तहत अपनाया है।

9. दक्षिण भारत के सभी प्रांत में हर कोई हिंदी समझ सकता है। कर्नाटक, आंध्र, केरल, गोवा के लोग भी हिंदी को अच्छी तरह समझते हैं।

10. भारत में लगभग 80% लोग हिंदी बोलते और समझ सकते हैं।

ये भी देखें – Essay on Hindi language in Hindi 1000 words

***************************************************

Q&A. on Hindi Language in Hindi

हिन्दी किस प्रकार की भाषा है?

उत्तर – हिंदी, अंग्रेजी के साथ साथ भारत की आधिकारिक भाषाएं हैं और ये इंडो-यूरोपीय परिवार की इंडो-आर्यन शाखा से संबंधित है। हिंदी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड, की आधिकारिक भाषा भी है।

हिन्दी भाषा क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – यह भारत की सबसे पसंदीदा आधिकारिक भाषा है,  लगभग भारत की 80% जनसँख्या हिंदी बोलती और समझती है।

हिंदी के पिता कौन हैं?

उत्तर – हिंदी भाषा के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को कहते हैं जिनका 9 सितंबर को जन्म हुआ था।  आधुनिक भारत में हरिश्चंद्र को हिन्दी का जनक माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button