100 शब्द-निबंध

100 Words Essay on Flood in Hindi | बाढ़ पर निबंध 100 – 150 शब्द

Essay on Flood in Hindi 100 – 150 Words

100 – 150 Words Essay on Flood in Hindi | बाढ़ पर निबंध 100 – 150 शब्द – बाढ़ प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। यह अक्सर बरसात के मौसम में अपने चरम पर होती है जब नदियों पर बने बाँध टूट जाते है या फिर पानी अपने साधारण स्तर से ऊपर बहने लगता है। इसके कारण आस पास में रहने वाले लोग बहुत ही प्रभावित होते है। आइये इस निबंध के माध्यम से बाढ़ के बारे में समझते है –

100 Words Essay on Flood in Hindi

सभी प्राकृतिक आपदाओं में से बाढ़ को प्राकृतिक आपदा माना जाता है। बाढ़ से हमारे समाज को बहुत नुकसान होता है।

बाढ़ तब आती है जब अत्यधिक वर्षा होती है और नदियों का जल स्तर अपने स्तर से ऊपर उठ जाता है और कुछ नदियों के बाँध भी टूट जाते है। 

तब नदी का पानी बाहर की ओर बहने लगता है। जिससे नदियों का पानी ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता है।

इसके अतिरिक्त जब नदियों में बारिश का पानी जरूरत से ज्यादा भर जाता है तो वह अपने बहाव को मोड़ देती है, जिससे उनके आसपास रहने वाले क्षेत्रों और निवासियों को बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ता है।

********************************************

150 Words Essay on Flood in Hindi

बाढ़ अक्सर बरसात के मौसम में अधिक आती है क्योंकि अत्यधिक वर्षा के कारण नदियों और समुद्रों का जल स्तर बढ़ जाता है, तो उन पर बने बांधों पर दबाव के कारण बांध टूट जाते हैं।

बाढ़ का पानी गाँवों और शहरी क्षेत्रों में प्रवेश करता है और आस पास में रहने वाले लोगो को प्रभावित करता है। जिससे जान और माल का खतरा होता है।

यदि वर्षा अधिक होती है, तो नदियों और समुद्रों के जल का प्रभाव बढ़ जाता है, तो बाढ़ या सुनामी की संभावना बनी रहती है। यदि बरसात के मौसम में अत्यधिक वर्षा नहीं होती है, तो बाढ़ की कोई संभावना नहीं है।

बाढ़ के कारण पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है, जिस क्षेत्र में बाढ़ आती है उस क्षेत्र में बहुत विनाश होता है। मनुष्य और पशु आदि को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

जब बाढ़ की समस्या समाप्त हो जाती है, तो घातक बीमारी फैलने लगती है और खाद्यान्न की किल्लत बढ़ जाती है और खाद्य सामग्री की आपूर्ति नहीं होती है।

ये भी देखें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button