100 शब्द-निबंध

Essay on Vyayam in Hindi in 100 Words | व्यायाम पर निबंध हिंदी में 100 शब्द

Essay on Vyayam in Hindi in 100 Words

100 – 150 Words Essay on Vyayam (Exercise) in Hindi in 100 Words (व्यायाम पर निबंध हिंदी में 100 – 150 शब्द) – ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य होता है, उसका मन भी स्वस्थ रहता है और स्वास्थ्य रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। यह सभी व्यक्तियों के लिए उपयोगी है और यह शरीर को स्वास्थ्य करने में सहायक है, व्यायाम कई प्रकार के होते हैं। तो आइये शुरू करते है –

Essay on Vyayam in Hindi in 100 Words

व्यायाम मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना व्यायाम करने से शरीर के सभी अंगों का ठीक से विकास होता है।

व्यायाम कई प्रकार के होते हैं। जैसे दौड़ना, कुश्ती, बैठना, जिम्नास्टिक, घुड़सवारी, तैराकी आदि। खेलकूद से भी शरीर का व्यायाम होता है, इसके अलावा चलना, सूर्य नमस्कार आदि।

मस्तिष्क के लिए भी हल्के और उपयोगी व्यायाम हैं। व्यायाम से शरीर में रक्त का निर्माण और परिसंचरण ठीक से होता है और शरीर मजबूत होता है और मन भी प्रसन्न रहता है।

इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और शरीर ऊर्जावान और सक्रिय बनता है, भूख समय पर लगती है। जो व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम करता है वह कभी भी अस्वस्थ नहीं होता है।

******************************************

Essay on Vyayam in Hindi in 150 Words

एक पुरानी कहावत है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य होता है, उसका मन भी स्वस्थ रहता है।

स्वास्थ्य रहने के लिए व्यायाम जरूरी है। यह सभी व्यक्तियों के लिए उपयोगी है। व्यायाम कई प्रकार के होते हैं। जैसे प्राणायाम, दौड़ना, सिकिल चलना, रस्सी कूदना, खेलना आदि।

व्यायाम करने के कई फायदे हैं। यह किसी प्रकार का रोग पास नहीं आने देता, तन और मन को मजबूत करता है। शरीर फुर्तीला हो जाता है। वह अपने कर्तव्य को निभाने में व्यस्त हो जाता है और शरीर कभी नहीं थकता। शरीर में हमेशा चुस्ती और फुर्ती रहता है।

हमेशा मैदान में या फिर खुली हवा में व्यायाम करें। सभी छात्रों को अपना दिमाग व्यायाम में लगाना चाहिए। भोजन के बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए और व्यायाम के तुरंत बाद भोजन न करें। व्यायाम के लिए संयम की आवश्यकता होती है।

ये भी देखें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button