Tenses (काल)

Present Perfect Tense Examples in Hindi to English (PDF)

Present Perfect Tense Examples in Hindi

60 Present Perfect Tense Examples in Hindi (Download PDF) – हमने नीचे कई प्रकार के उदाहरण दिए हैं जैसे नकारात्मक, सकारात्मक, प्रश्नवाचक वाक्य जिन्हें पढ़कर आप Present Perfect Tense के उदाहरणों को आसानी से समझ सकेंगे।

Affirmative Present Perfect Tense Examples in Hindi

1. हम सभी उत्तरों को समझ गए हैं। (We have understood all the Answers)

2. मैं घर गया हूँ। (I have gone home)

3. वह सुबह जल्दी उठ गया है। (He has woken up early in the morning)

4. आपने क्षेत्र में काम किया है। (You have worked in the field)

5. उसने कक्षा में एक गीत गाया है। (He has sung a song in the classroom)

6. उसने एक कहानी की किताब पढ़ी है। (She has read a story book)

7. राम ने अपने बगीचे में कुछ पौधे लगाए हैं। (Ram has planted some plants in his garden)

8. मैंने एक नई रोमांटिक फिल्म देखी है। (I have watched a new romantic movie)

9. सीता ने दांत साफ कर लिए हैं। (Sita has brushed her teeth)

10. मेरी माँ ने स्वादिष्ट खाना बनाया है। (My mom has cooked delicious food)

11. हमने रेस्टोरेंट में खाना खाया है। (We have eaten food at restaurant)

12. हमने मैदान पर क्रिकेट खेला है। (We have played cricket on the ground)

13. मैंने सारा पाठ सीख लिया है। (I have learned all the lesson)

14. उसने एक नई साइकिल खरीदी है। (He has bought a new cycle)

15. तुमने नया कपड़ा पहना है। (You have worn new cloth)

16. वह कक्षा में गया है। (He has gone to the classroom)

17. मैंने अंग्रेजी भाषा सीखी है। (I have learned the English language)

18. उसने कोल्ड ड्रिंक पी है। (He has drunk cold drink)

19. वे अमेरिका गए हैं। (They have gone to America)

20. मैंने अपने मित्र को एक पत्र लिखा है। (I have written a letter to my friend)

Negative Present Perfect Tense Examples in Hindi

1. हम सभी उत्तरों को नहीं समझ पाए हैं। (We have not understood all the Answers)

2. मैं घर नहीं गया हूं। (I have not gone home)

3. वह सुबह जल्दी नहीं उठा है। (He has not woken up early in the morning)

4. आपने क्षेत्र में काम नहीं किया है। (You have not worked in the field)

5. उसने कक्षा में गाना नहीं गाया है। (He has not sung a song in the classroom)

6. उसने कहानी की किताब नहीं पढ़ी है। (She has not read a story book)

7. राम ने अपने बगीचे में कुछ पौधे नहीं लगाए हैं। (Ram has not planted some plants in his garden)

8. मैंने कोई नई रोमांटिक फिल्म नहीं देखी है। (I have not watched a new romantic movie)

9. सीता ने अपने दाँत ब्रश नहीं किए हैं। (Sita has not brushed her teeth)

10. मेरी माँ ने स्वादिष्ट खाना नहीं बनाया है। (My mom has not cooked delicious food)

11. हमने रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया है। (We have not eaten food at restaurant)

12. हमने मैदान पर क्रिकेट नहीं खेला है। (We have not played cricket on the ground)

13. मैंने सारा पाठ नहीं सीखा है। (I have not learned all the lessons)

14. उसने नई साइकिल नहीं खरीदी है। (He has not bought a new cycle)

15. तुमने नया कपड़ा नहीं पहना है। (You have not worn new cloth)

16. वह कक्षा में नहीं गया है। (He has not gone to the classroom)

17. मैंने अंग्रेजी भाषा नहीं सीखी है। (I have not learned the English language)

18. उसने कोल्ड ड्रिंक नहीं पी है। (He has not drunk cold drink)

19. वे अमेरिका नहीं गए हैं। (They have not gone to America)

20. मैंने अपने मित्र को पत्र नहीं लिखा है। (I have not written a letter to my friend)

Interrogative Present Perfect Tense Examples in Hindi

1. क्या हमने सभी उत्तरों को समझ लिया है? (Have we understood all the Answers?)

2. क्या मैं घर गया हूँ? (Have I gone home?)

3. क्या वह सुबह जल्दी उठा है? (Has He woken up early in the morning?)

4. क्या आपने क्षेत्र में काम किया है? (Have you worked in the field?)

5. क्या उसने कक्षा में गाना गाया है? (Has he sung a song in the classroom?)

6. क्या उसने कहानी की किताब पढ़ी है? (Has she read a story book?)

7. क्या राम ने अपने बगीचे में कुछ पौधे लगाए हैं? (Has Ram planted some plants in his garden?)

8. क्या मैंने कोई नई रोमांटिक फिल्म देखी है? (Have I watched a new romantic movie?)

9. क्या सीता ने दांत साफ कर लिए हैं? (Has Sita brushed her teeth?)

10. क्या मेरी माँ ने स्वादिष्ट खाना बनाया है? (Has my mom cooked delicious food?)

11. क्या हमने रेस्टोरेंट में खाना खाया है? (Have we eaten food at restaurant?)

12. क्या हमने मैदान पर क्रिकेट खेला है? (Have we played cricket on the ground?)

13. क्या मैंने सारा पाठ सीख लिया है? (Have I learned all the lesson?)

14. क्या उसने एक नई साइकिल खरीदी है? (Has he bought a new cycle?)

15. क्या आपने नया कपड़ा पहना है? (Have you worn new cloth?)

16. क्या वह कक्षा में गया है? (Has he gone to the classroom?)

17. क्या मैंने अंग्रेजी भाषा सीखी है? (Have I learned the English language?)

18. क्या उसने कोल्ड ड्रिंक पी है? (Has he drunk cold drink?)

19. क्या वे अमेरिका गए हैं? (Have they gone to America?)

20. क्या मैंने अपने मित्र को पत्र लिखा है? (Have I written a letter to my friend?)

Download PDF – Click Here

हम आशा करते हैं कि आप Present Perfect Tense Examples in Hindi को समझ गए होंगे। ये उदाहरण इस तरह के वाक्यों को बनाने के तरीके में सुधार कर सकते हैं।

ये भी देखें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button