निबंध

Short & Long Essay on Animals in Hindi | जानवरो पर निबंध

Essay on Animals in Hindi

जानवरो पर निबंध (Short & Long Essay on Animals in Hindi) बच्चों और विद्यार्थियों के लिए सरल हिंदी और आसान शब्दों में लिखा गया है। यह हिंदी निबंध (Essay on Animals in Hindi) जानवर के बारे में उल्लेख करता है, जानवरो के कितने प्रकार है और हमारे लिए क्यों खास है। छात्रों को अक्सर उनके स्कूलों और कॉलेजों में मेरे जानवरो पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। और यदि आप भी यही खोज रहे हैं, तो हमने जानवरो पर (Esay on Animals in Hindi) 100 – शब्द, 150 – शब्द, 200 – शब्द और 500 – शब्द में निबंध दिया हैं।

Short & Long Essay on Animals in Hindi (जानवरो पर निबंध)

निबंध – 100 शब्द

पृथ्वी पर भगवान द्वारा निर्मित जानवर सबसे अनमोल जीवित प्राणी हैं। जब तक मनुष्य इस पृथ्वी पर रहेंगे, तब तक जानवरो का भी अस्तित्व रहेगा। पृथ्वी पर जानवरों की विभिन्न प्रजातियाँ हैं जिनमे सबसे पहले स्तनधारी हैं जैसे – शेर, गाय, बकरी, भालू आदि शामिल हैं। दूसरे सरीसृप हैं जो अंडे देते हैं जैसे – मगरमच्छ, छिपकली, साँप और कछुए हैं। तीसरे प्रजाति उभयचर हैं जो त्वचा के माध्यम से सांस लेते हैं, वे जमीन और पानी के दोनों जगह रहते हैं, जैसे- मेंढक, टोड, सैलामैंडर आदि।

कुछ जानवर जंगलो में रहते है और खतरनाक माने जाते है जो मांस खाना पसंद करते है, वे एक दूसरे का शिकार करते है जैसे, शेर, बाघ, लोमड़ी, चिता, आदि। जबकि जंगल के कुछ जानवर घास और पत्ते खाना पसंद करते है जैसे हिरन, जिराफ, हांथी आदि। 

निबंध – 150 शब्द

जानवर पर्यावरण में संतुलन बनाने का कार्य करते है। उनमे से कुछ जानवर जंगल में रहते है जबकि कुछ जानवर पालतु होते है जो मनुष्यो के लिए लाभदायक है और दूध, मांस और मुर्गी पालन प्रदान करने का मुख्य स्रोत हैं। कई जानवर ऐसे है जो अन्य जानवरों की आबादी को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए बनाया गया है, उदाहरण के लिए शेर, बाघ, चिता, आदि।

बढ़ती आबादी के कारण लोग आज इमारतों और कारखानों का विस्तार करने के लिए जंगलों को काट रहे हैं जिससे जंगली जानवरों को अपना घर खोना पड़ रहा है जिससे वे विलुप्त के कगार पर आ चुके हैं।

अवैध शिकार ने जानवरो के अस्तित्व को खतरे में दाल दिया हैं और उनके फर और चमड़े जैसे फैशन उत्पादों के लिए उन्हें मार देते हैं। इसके अलावा, डॉक्टर और वैज्ञानिको द्वारा जानवरों का उपयोग अनुसंधान प्रयोगशालाओं में उत्पाद और दवा परीक्षण के रूप में भी किया जाता है।

सरकार और अन्य संस्थाओ द्वारा समय- समय पर जंगल और वहां रहने वाले जानवरो की सुरक्षा के लिए कई महतपूर्ण कदम उठाती रहती है।

निबंध – 200 शब्द

पृथ्वी सिर्फ मनुष्य का ही नहीं, बल्कि कई जानवरों का घर भी है। प्राचीन काल से ही जानवरो ने मनुष्यों के मित्र और शत्रु के रूप में कार्य किया हैं। मनुष्य जानवरों का उपयोग खेती, परिवहन, और सुरक्षा के साथ-साथ शिकार के लिए भी करते थे।

पृथ्वी पर जानवरो की विभिन्न प्रकार की प्रजातियाँ मौजूद हैं जिनकी उपस्थिति दुनिया के सभी कोने में है। स्तनधारी जानवर कशेरुकी और गर्म रक्त वाले होते हैं। स्तनधारियों में मांसाहारी, कृंतक, भालू आदि शामिल हैं। उभयचरों को मुख्य रूप से नम वातावरण में रहते है क्योंकि वे पतली त्वचा के माध्यम से सांस लेते हैं, जैसे मेंढक, सैलामैंडर, टोड और सीसिलियन आदि। सरीसृप जानवरो में छिपकली, कछुए और साँप, आदि शामिल हैं।

ये जानवर सिर्फ निवास नहीं करते हैं बल्कि हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का एक अनिवार्य हिस्सा हैं जो पृथ्वी पर संतुलन बनाये रखने में सहायक है। हालाँकि, इनमें से कई जानवर अवैध शिकार और जंगलो की कटाई के कारण विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रहे हैं।

शिकारी जानवर जैसे शेर, बाघ, चिता आदि, जानवरों की आबादी को नियंत्रित रखते हैं और जो जानवर पौधों को खाते हैं वे पौधों की वृद्धि को नियंत्रित करने में पर्यावरण की मदद करते हैं। जानवर हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक भोजन भी प्रदान करते हैं, उदाहरण के लिए पोल्ट्री, डेयरी और मांस, आदि। जानवर मनुष्यो के सबसे पुराने साथियों में से एक हैं।

निबंध – 500 शब्द

परिचय

जानवरों की उपस्थिति पृथ्वी पर आवश्यक है, ये पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने में मदद करते है। प्राचीन समय से ही कुछ जानवर हमारे साथी के रूप में भी काम करते आ रहे हैं और हमारे कठिन कार्य, तनाव, चिंता और अकेलेपन को कम करने में मदद करते हैं। प्रत्येक जानवर चाहे जंगली हो या पालतु खाद्य श्रृंखला में उनका महतपूर्ण स्थान होता है जो इस ग्रह पर जीवन के अस्तित्व को बनाए रखने में योगदान देते है। आज हम पशु निबंध के माध्यम से इन जानवरो के प्रकार और महत्व पर एक नज़र डालेंगे।

पृथ्वी पर कई प्रकार के जानवर है लेकिन हम उनको मुख्य रूप से दो प्रकार से सरल शब्दों में विभाजित कर सकते है:- पहला घरेलु जानवर और दूसरा जंगली जानवर

घरेलू जानवर

घरेलू जानवरो को वश में करके उनसे कई काम लिया जा सकता है। मनुष्य इन्हें पालतू जानवर के रूप में भी रखते है और भोजन, दूध, अंडे के लिए पालते है। घरेलू जानवर की विभिन्न किस्में हैं।

घोड़ा, गाय, भैंस, मुर्गी और बकरी सबसे अधिक पालतू जानवर हैं जो आमतौर पर कई घरों में पाए जाते हैं। गाय, भैंस, बकरी को मुख्य रूप से दूध के लिए पला जाता है जबकि बैल, भैंसों का उपयोग खेती में जमीन जोतने के लिए किया जाता है। भेड़ को ऊन प्राप्ति के लिए पला जाता  है जिसका उपयोग गर्म कपड़े बनाने में किया जाता है।

दुनिया में कुत्ते और बिल्लियाँ सबसे लोकप्रिय घरेलू जानवर हैं। कुत्तों को इंसान का वफादार साथी माना जाता है क्योंकि वे हमारी और हमारे  हमारे घर और संपत्ति की चोरों से रक्षा करते हैं जबकि बिल्लियाँ हमारा मनोरंजन करती हैं और हमारे घर को चूहों और कृंतकों से मुक्त रखती हैं। इसके अलावा, कबूतर, खरगोश, और तोते अन्य प्रकार के घरेलू जानवर और पक्षी हैं जो हमें खुशी का अहसास कराते हैं।

जंगली जानवर

जंगली जानवर मुख्य रूप से जंगल में रहते हैं और इन जानवरों को पालतू नहीं बनाया जा सकता है। जंगली जानवरो में मुख्य रूप से शेर, हाथी, बाघ, हिरण, भालू आदि हैं। ये पर्यावरण को संतुलित करने में बहुत महत्वपूर्ण हैं और प्रकृति की विभिन्न प्राकृतिक प्रक्रियाओं को स्थिरता प्रदान करते हैं। 

ये जानवर प्रकृति के पारिस्थितिक तंत्र और खाद्य श्रृंखला को बनाए रखने में मदद करते हैं। कुछ जानवरों से हमें उपयोगी पदार्थ और औषधि प्राप्त होती है।  जंगली जानवर से चमड़ा, शहद, दांत आदि मिलते हैं।

जानवरों का महत्व

जानवर पर्यावरण और हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वे हमारे साथी और कार्यकर्ता के रूप में सेवा करते हैं और यहां तक कि हमें दोष अंडे और भोजन भी प्रदान करते हैं। वे बेहतर संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में सहायक हैं।

 इसके अलावा, प्रारंभिक काल से ही मनुष्य परिवहन के लिए जानवरों का उपयोग करता रहा है। बैल, घोड़े, ऊँट और गधे लंबे समय से गाड़ियाँ खींचते रहे हैं, आज की आधुनिक युग में भी कुछ देशों में परिवहन के लिए जानवरों का उपयोग किया जाता है।

पालतू घरेलु जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली, आदि सदियों से मनुष्यों के वफादार साथी के रूप में काम करते रहे हैं। साथ ही भोजन और रोजगार के रूप में मनुष्य इन जानवरो को पालते रहे है।

निष्कर्ष:

इस प्रकार, सभी जानवर हमारे पृथ्वी और मानव जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, यह हमारा कर्तव्य है कि बेहतर भविष्य के लिए इन सभी जानवरों की रक्षा करें। अन्यथा, मानव जाति इन जानवरों की मदद के बिना असहाय हो जाएगी।

ये भी देखें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button