10 वाक्य निबंध

दिल्ली पर 10 वाक्य | 10 Lines on Delhi in Hindi

10 Lines on Delhi in Hindi

दिल्ली पर 10 वाक्य | 10 Lines on Delhi in Hindi for class 1, 2, 3, 4, 5. नई दिल्ली भारत का एक विशाल शहर है, और देश की राजधानी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली यमुना नदी पर स्थित है। दिल्ली खास है क्योंकि यहाँ पर एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार, फलों और सब्जियों के लिए एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार, इसके अलावा अद्वितीय संग्रहालय है। यह शहर बहुत ही आकर्षक है, क्योंकि यहाँ पर शहर के व्यस्त हिस्से से दूर कई खूबसूरत उद्यान और पार्क शामिल हैं। यहाँ पर कई भारतीय राजाओं के घर, प्राचीन महल, राष्ट्रपति भवन और केंद्र सरकार के कई कार्यालय, आदि स्थित हैं। आइये शुरू करते है, दिल्ली के बारे में 10 वाक्य।

Set (1) 10 Lines on Delhi in Hindi

1. दिल्ली भारत की राजधानी है।

2. दिल्ली आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है।

3. भारत की संसद नई दिल्ली में स्थित है।

4. दिल्ली की आबादी 2 करोड़ से ज्यादा है।

5. मेट्रो रेल और डी. टी. सी दिल्ली की एक महत्वपूर्ण यात्री यातायात है।

6. कुतुब मीनार दिल्ली का प्रतीक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है।

7. दिल्ली एक मेट्रो शहर है जहाँ पर कई महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है।

8. सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय और मंत्रालय नई दिल्ली में दिल्ली स्तिथ हैं।

9. भारत के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को दिल्ली में स्थित लाल किले से सभी को भाषण देते हैं।

10. दिल्ली में ऐतिहासिक स्थल जैसे – हुमायूं का मकबरा, पुराना किला, जामा मस्जिद, कमल मंदिर आदि स्तिथ है।

ये भी देखें – 10 Lines on Destiny in Hindi

**************************************

Set (2) 10 Lines on Delhi in Hindi

1. दिल्ली विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

2. यहाँ पर IIT और IIM जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है।

3. दिल्ली में रोज़गार के लिए लाखो लोग अलग- अलग प्रदेश से आते है।

4. दिल्ली की सीमा तीन तरफ से हरियाणा और पूर्व में उत्तर प्रदेश से लगती है।

5. दिल्ली भारत के प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति, उच्च पदस्थ नौकरशाहों, कई कैबिनेट मंत्रियों, और अधिकारियों का घर है।

6. प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन से राजपथ पर चलते हुए इंडिया गेट तक एक बड़ी परेड का आयोजन किया जाता है।

7. दिल्ली सरकार के तीन महत्वपूर्ण अंगों- कार्यपालिका, न्यायपालिका, और विधायिका का स्थान है।

8. भारत का संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, भारतीय सेना मुख्यालय दिल्ली के कुछ प्रमुख संस्थान यहाँ पर स्तिथ हैं।

9. दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है जिसमे कई कॉलेज है।

10. दिल्ली में प्रशासन शक्तियां स्थानीय सरकार और केंद्र सरकार के बीच वितरित की जाती हैं।

ये भी देखें – Long Essay on Delhi in Hindi

*****************************************

Q&A. on Delhi in Hindi

दिल्ली में क्या खास है?

उत्तर – दिल्ली खास है क्योंकि यहाँ पर एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजारऔर फलों और सब्जियों के लिए एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार, इसके अलावा अद्वितीय संग्रहालय है।

दिल्ली की राजधानी क्या है?

उत्तर – नई दिल्ली भारत का एक विशाल शहर है, और देश की राजधानी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली यमुना नदी पर स्थित है।

दिल्ली क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर –  यह शहर बहुत ही आकर्षक है, क्योंकि यहाँ पर शहर के व्यस्त हिस्से से दूर कई खूबसूरत उद्यान और पार्क शामिल हैं। यहाँ पर कई भारतीय राजाओं के घर, प्राचीन महल, राष्ट्रपति भवन और केंद्र सरकार के कई कार्यालय, आदि स्थित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button