10 वाक्य निबंध

जानवरों पर 10 पंक्तियाँ | 10 Few Lines on Animals in Hindi

10 Few Lines on Animals in Hindi

10 Few Lines on Animals in Hindi | जानवरों पर 10 पंक्तियाँ कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, के लिए। जानवर कई प्रकार के होते है, इनमे कुछ पालतु और कुछ जंगली होते है जो घरो और जंगलो में रहते है। हम अपने जरुरी कार्यो के लिए इनमे से कुछ जानवरो का उपयोग करते है।  तो आइये जानते है, जानवरों पर कुछ 10 पंक्तियाँ।

Set (1) 10 Few Lines on Animals in Hindi

1. कुछ पशु शाकाहारी और कुछ पशु मांसाहारी होते हैं।

2. सभी पशु इंसानों की तरह खाते, जीते और सांस लेते हैं।

3. इनमे से कुछ जंगली और कुछ पालतू जानवर होते है।

4. जांगल में रहने वाले जानवर को जंगली जानवर कहते हैं।

5. कुछ जानवरो को मनुष्य अपने पास रखते है जिन्हे पालतु जानवर कहते है।

6. पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सभी जानवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

7. पालतु जानवर मनुष्यों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

8. जंगली जानवर अपना भोजन स्वयं ढूंढते हैं और अपना आश्रय बनाते हैं।

9. पालतु और जंगली जानवरो के रहने और खाने का तरीका अलग – अलग होता है।

10. जंगली जानवरो को मनुष्य अपने घरो में नहीं पालते है।

ये भी देखें – 10 Lines on Christmas tree in Hindi

*****************************************

Set (2) 10 Lines on Animals in Hindi

1. सभी पशु किसी न किसी रूप में दुनिया में बहुत लाभदायक हैं।

2. पशुओं से हमें बहुत मूल्यवान और लाभदायक वस्तुएं प्रप्त होती हैं।

3. पालतु पशुओ का कृषि के कार्य में उपयोग किया जाता है।

4. भैंसा, ऊंट, हाथी, घोड़ा, बैल, आदि अनेक पशु सवारी और सामान ढोने के काम आते हैं।

5. पशुओं से हमें बहुत ही कीमती दवाईयां प्राप्त होती है।

6. पालतु पशुओ के दूध से घी, मक्खन, खोया, पनीर आदि प्राप्त होता है।

7. भेड़, ऊंट, और बकरी, आदि से हमें ऊन मिलता है जिससे गर्म कपड़े बनते है।

8. गांवों में खेती-बाड़ी का काम व बोझ ढोने का काम पशुओं से ही लिया जाता है।

9. कुछ पशु हमारे मनोरंजन के काम आते हैं। जैसे बन्दर, कुत्ता आदि।

10. चिड़ियाघर में सभी जानवर लोगों के मनोरंजन के लिए होते हैं।

ये भी देखें – 10 Lines on papaya in Hindi

*******************************************

Q&A. on Animals in Hindi

जानवर क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर – सभी जानवर चाहे बड़े हो, या छोटे दोनों तरह के जानवर हमारे और पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण घटक हैं। पालतू जानवर हमें चमड़ा, भोजन जैसे कीमती सामग्री प्रदान करते हैं। सभी जानवर जैसे मछलियों, कीड़ों और परागणकों एक कार्यशील पारिस्थितिकी तंत्र में गतिविधि के जाल का समर्थन करने के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं।

हम जानवरों को क्यों पसंद करते हैं?

उत्तर – जानवर हमसे बहुत प्यार करते हैं, हम उन्हें अपने घरो में रखते है और खिलाते हैं, कुत्ते जैसे जानवर हमारी और हमारे घर की देखभाल करते है।

हम जानवरों को घर में क्यों रखते हैं?

उत्तर – कुछ जानवरो को हम अपने घरो में कृषि कार्य के लिए पालते है जबकि कुछ जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा, आदि तनाव दूर करने में मदद करते है जब हम उनके साथ खेलते और प्यार दिखाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button