10 वाक्य निबंध

यात्री परिवहन पर 10 वाक्य | 10 Lines About The Passenger Transport in Hindi

10 Lines About The Passenger Transport in Hindi

10 Lines About The Passenger Transport in Hindi | यात्री परिवहन के बारे में 10 वाक्य | परिवहन समाज को एक साथ जोड़ने का काम करते है। यात्री परिवहन ने सामाजिक दुरी कम कर दिया है। इस आधुनिक दुनिया में यात्री परिवहन के नवीन साधन जैसे रेल, बस, हवाई जहाज, आदि ने मनुष्य के जीवन में नई क्रांति ला दी है। आइये जानते है, यात्री परिवहन के बारे में 10 वाक्य।

Set (1) 10 Lines About The Passenger Transport in Hindi

1. विश्व में सार्वजनिक परिवहन के मुख्य साधन ट्रेन और बसें हैं।

2. रेल नेटवर्क लम्बी दुरी तय करने का आरामदायक साधन है।

3. रेलवे सबसे प्रभावी परिवहन नेटवर्क है जो देश की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक को एक साथ जोड़ता है।

4. सभी राज्यों में उनकी राज्य की बसें हैं जो लोगों को आने-जाने में मदद करती हैं।

5. ये सभी बसें प्रमुख शहरों, कस्बों और गाँवो को आपस में जोड़ती हैं।

6. यात्रियों को लम्बी दुरी तय करने के लिए रेल और बसें पसंद होती हैं।

7. शहरों और गाँवो में 70 प्रतिशत से अधिक सार्वजनिक परिवहन बसें ले जाती हैं।

8. विश्व के अधिकांश शहरों और गाँवो में न्यूनतम रेल परिवहन है और इसलिए लोग बसों पर निर्भर हैं।

9. सार्वजनिक परिवहन के लिए अतिरिक्त ऑटो रिक्शा, साइकिल, रिक्शा और टैक्सी भी उपलब्ध होते है।

10. सार्वजनिक परिवहन के द्वारा लाखो लोग रोज़ाना सफर करते है।

ये भी देखें – How to prepare mutton biryani 10 lines in Hindi

************************************

Set (2) 10 Lines About The Passenger Transport in Hindi

1. आज के समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन करना बहुत आसान हो गया हैं।

2. पहले के समय में यातायात के लिए बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी या नावों का उपयोग अधिक होता था।

3. आज के आधुनिक युग में यातायात के कई प्रकार विकसित हो चुके हैं।

4. यात्रा के लिए लोग रेल गाड़ी, हवाई जहाज, पानी जहाज, बस, मोटर साइकिल, आदि का इस्तेमाल करते है।

5. वही जल के रास्तों से किए यातायात को जलमार्गीय यातायात कहा जाता है।

6. जमीनी रास्तों से किया जाने वाला यात्रा थलमार्गीय यातायात कहलाता है।

7. आकाश मार्ग से किया जाने वाला यातायात नभीय यातायात कहलाता है। जो लम्बी दूरी के लिए इस्तेमाल होता है।

8. रेल यातायात विश्व में सबसे अधिक उपयोग में किया जाने वाला परिवहन है।

9. मेट्रो रेल से प्रतिदिन करोड़ों लोग यात्रा करते है ।

10. दुनिया में ट्रेन हो या बस पानी के जहाज हो या हवाई जहाज सभी का आधुनिकरण तीव्र गति से किया जा रहा है।

ये भी देखें – 10 Lines uses of face masks in Hindi

***************************************

Q&A. on Passenger Transport in Hindi

परिवहन ने हमारे जीवन को कैसे बदल दिया?

उत्तर – विश्व भर में लोगों के जीवन स्तर में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है क्योंकि परिवहन ने व्यापार को आसान, सुरक्षित, तेज, अधिक विश्वसनीय और सुविधाजनक बना दिया है। परिवहन के माध्यम से दुनिया भर में व्यापार बढ़ा है और आधुनिक परिवहन के माध्यम से  दुरी कम हो गई है।

परिवहन का मूल उद्देश्य क्या है?

उत्तर – परिवहन ने बाज़ार और लोगों के बीच व्यापार को सक्षम बना दिया है जो सभ्यताओं और लोगो के विकास के लिए अति आवश्यक है।

परिवहन का महत्व क्या है?

उत्तर – परिवहन समाजिक दूरियां कम करता है और व्यापार, वाणिज्य और संचार को सक्षम बनाता है जिससे लोगो का विकास होता है।  परिवहन यातायात प्रवाह का प्रबंधन करती है और एक स्थान से दूसरे स्थान पर निश्चित और स्थिर आवाजाही को सक्षम बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button