10 वाक्य निबंध

10 Few Lines About Teeth in Hindi | दांतों के बारे में 10 वाक्य

10 Few Lines About Teeth in Hindi

10 Few Lines About Teeth in Hindi | दांतों के बारे में 10 वाक्य कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10 के लिए। सफ़ेद मुस्कुराते हुए दांत सभी को पसंद होते है। यह हमारे खूबसूरती को बढ़ाते है और हम में आत्मविश्वास पैदा करते है। दांतो की देखभाल करना बहुत ही जरुरी है क्यूंकि दांतो की सड़न से मुँह में बहुत दर्द और तकलीफ पैदा होती है, इसलिए इसकी नियमित रूप से सफ़ाई करना आवश्यक है, तो आइये जानते है, दांतों के बारे में कुछ 10 वाक्य।

Set (1) Few Lines About Teeth in Hindi

1. दांत मनुष्य के शरीर की एक अनमोल रचना है।

2. एक वयस्क मनुष्य मुँह में 32 दांत होते है।

3. कुछ विशेष दांत अपने निश्चित समय पर निकलते है।

4. मनुष्य के मुँह में पांच प्रकार के दांत होते है।

5. सफ़ेद दांत मनुष्य की खूबसूरती बढ़ाते है।

6. दांतो की प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश से सफाई करना चाहिए।

7. भोजन करने के बाद दांतो की अच्छे से सफाई करना चाहिए।

8. दांतो की सही से देखभाल नहीं करने से उसमे सड़न शुरू हो जाता है।

9. दांतो की सही से सफ़ाई न करने पर मसूड़ों में भी परेशानी उत्पन्न होने लगती है।

10. समय समय पर अपने दांतो को डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

ये भी देखें – Few lines on Bharat Mata in Hindi

***************************************

Set (2) Few Lines About Teeth in Hindi

1. एक वयस्क मनुष्य के मुंह में 32 दांत होते हैं।

2. 16 दांत निचे के जबड़े में और 16 दांत ऊपर के जबड़े में होते हैं।

3. मुँह के मध्य से 8 बाईं ओर और 8 दाई ओर दांत होते हैं।

4. वयस्क मनुष्य के मुहँ में पांच प्रकार के दांत होते है।

5. इन सभी दांतो का मुख्य काम खाद्य पदार्थों को कुतरना और चबाना होता है।

6. छोटे बच्चों में दांतों की संख्या बहुत कम होती है। जिन्हे अस्थायी दांत या दूध के दांत भी कहते हैं।

7. बच्चो के मुँह में छ: वर्ष के बाद 20 दांत होते हैं।

8. हमारे सभी दांत तीन परतों से बना होता है।

9. ऊपरी परत को एनेमल (Enamel) कहते है जो सबसे कठोर होती है।

10. इसके निचली परत को डेन्टाइन (Dentine) कहते हैं।

11. और सबसे नीचे की परत को पल्प (Pulp) कहते हैं।

ये भी देखें –

******************************************

FAQs. on Teeth in Hindi

दांतों में खास क्या है ?

उत्तर- दांत मनुष्य के शरीर का एकमात्र ऐसा अंग है जो कभी अपने आप ठीक नहीं हो सकता। मनुष्य के शरीर में दांत की ऊपरी सतह पर मौजूद इनेमल पूरे शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा होता है। मनुष्य के मुँह में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

आपके दांत कितने महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर – मनुष्य के जीवन में दांतों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे सभी दांत भोजन को चबाने और पचाने में मदद करते है। सभी दांत बात करने और स्पष्ट रूप से बोलने में सहायता प्रदान करते हैं। सफ़ेद चमकते हुए दांत अधिक आत्मविश्वास देते है और वे हमारे चेहरे को आकार और खूबसूरती भी देते हैं।

क्या आप घर पर कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं?

उत्तर – कैविटी से छुटकारा पाने का सही तरीका है की दांतो की नियमित रूप से सफाई हो। इसके अलावा कुछ और भी तरिके है जिनको अपनाकर आप अपने दांतो को स्वास्थ्य रख सकते है।

  • एलोवेरा टूथ जेल कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक है।
  • शुगर-फ्री गम।
  • फाइटिक एसिड से बचें।
  • मीठा भोजन और पेय से बचें।
  • विटामिन डी
  • मुलेठी की जड़ खाएं।
दांतों का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर – जब मनुष्य खाते हैं, तो उनके दांत निगलने की तैयारी में भोजन को फाड़ते हैं उन्हें काटते हैं और चबाते हैं। इसके अलावा मनुष्य के दांत मुंह से हवा के प्रवाह को नियंत्रित करके शब्दों को बनाने में मदद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button