निबंध

Meri Priya Pustak Par Nibandh | Essay on My Favourite Book in Hindi

Meri Priya Pustak Par Nibandh (मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध)

मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध (Meri Priya Pustak Par Nibandh) बच्चों और विद्यार्थियों के लिए सरल हिंदी और आसान शब्दों में लिखा गया है। यह हिंदी निबंध (Essay on My Favourite Book in Hindi) पुस्तक के बारे में उल्लेख करता है, हमे पुस्तके क्यों पढ़नी चाहिए? पुस्तके हमे क्या शिक्षा देती है? क्यों हर किसी को इसके बारे में जानना चाहिए। छात्रों को अक्सर उनके स्कूलों और कॉलेजों में मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। और यदि आप भी यही खोज रहे हैं, तो हमने मेरी प्रिय पुस्तक पर (Meri Priya Pustak Par Nibandh) 100 – शब्द, 200 – शब्द, 300 – शब्द और 500 – शब्द में निबंध दिया हैं।

Short and Long Essay on My Favourite Book in Hindi (Meri Priya Pustak Par Nibandh – मेरी प्रिय पुस्तक पर निबंध)

निबंध – (100 शब्द)

मुझे कहानियों की पुस्तके पढ़ने का बहुत शौक है और मैंने विभिन्न प्रकार की पुस्तके पढ़ी है लेकिन मेरी पसंदीदा पुस्तक पंचतंत्र है जिसके लेखक विष्णु शर्मा है। इस पुस्तक में कई प्रकार की कहानियों का संग्रह है और इस पुस्तक ने मुझे विभिन्न प्रकार की कहानियाँ प्रदान कीं है जो प्रेरणापूर्ण है

जैसे सारस और केकड़े की कहानी जो केकड़े के दिमाग और बुद्धि की उपस्थिति को दर्शाती है। बूढ़ा हो जाने पर सारस अपने भोजन की तलाश करने में असमर्थ था, इसलिए उसने एक झूटी कहानी बनाई और सभी मछलियाँ, मेंढक और केकड़े उसके झांसे में आ गये। लेकिन केकड़े ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया और सारस के इरादे का पता चलते ही केकड़े ने सरस को मारकर भाग निकला। इस कहानी को पढ़कर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। ये कहानियाँ दिलचस्प होने के साथ-साथ हमें जीवन के कुछ नैतिक सिद्धांत भी सिखाती हैं।

निबंध – (200 शब्द)

मैंने कई प्रकार की रोमांस उपन्यास पढ़ी है लेकिन उनमें सबसे अच्छी चेतन भगत की उपन्यास 2 स्टेट्स है। भगत ने अपनी प्रेम कहानी से प्रेरित होकर यह पुस्तक लिखी। यह किताब लोगों को बहुत पसंद आई और इस पर फिल्म भी बनाई गई।

यह कहानी एक पंजाबी लड़के, कृष और एक दक्षिण भारतीय खूबसूरत लड़की, अनन्या पर आधारित है। ये दोनों आईआईएम अहमदाबाद में अध्ययन करते हैं। एक साथ काफी समय बिताते हैं और अच्छे दोस्त बन जाते हैं लेकिन ये दोनों जल्द ही एक-दूसरे से प्यार करने लगते है।

वे दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं लेकिन उन्हें शादी करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

जब दोनों के परिवार मिलते है तो महसूस होता है की दोनों परिवार अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से हैं और उन्हें एक साथ रहन आसान नहीं लगता है। कृष और अनन्या स्थिति को संभालने की कोशिश करते है। हालाँकि, चीजें हाथ से निकल जाती हैं और वे अलग होने का फैसला करते हैं। उनके लिए एक दूसरे को भूलना आसान नहीं लगता है। अंत में स्थिति सुधरने लगती हैं और वे फिर से एक हो जाते हैं।

मुझे यह उपन्यास पढ़ने के बाद बहुत पसंद आई, मैंने इसे पांच बार पढ़ा और इस कहानी के ख्यालो में खो गया। इस कहानी के पात्र इतने वास्तविक लगते हैं, मानो जैसे मैं भी उन्हीं के साथ रहने लगता हूँ। मैंने पढ़ते समय इस पुस्तक का भरपूर आनंद उठाया।

निबंध – (300 शब्द)

मैं किताबें पढ़ना बहुत पसंद करता हूं। वे हमें विभिन्न प्रकार की जानकारी और समझ पैदा करने में मदद करते है। हल ही में मैंने हैरी पॉटर की एक किताब पढ़ी जिसे जे.के. राउलिंग ने लिखा है, ये हमारी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित लेखकों में से एक है। इस कहानी के किरदार मझे इतने पसंद आये की हैरी पॉटर मेरी पसंदीदा किताब बन गई।

हैरी पॉटर पुस्तक के सात श्रृंखला है और ये पुस्तकें जादुई दुनिया और उसके संचालन को दर्शाती हैं। जे.के. राउलिंग ने इस दुनिया को इतनी बारीकी से बताया है कि पढ़ते समय यह वास्तविक लगता है। जब मैंने पहली बार किताब पढ़ना शुरू किया, तो इसने मेरी रुचि और ज्यादा बढ़ा दी। मैंने कई किताबें पढ़ी है लेकिन किसी भी किताब ने मेरी रुचि उतनी नहीं जगाई जितनी इस किताब ने जगाई।

मैंने ये किताब कई बार पढ़ी है और जब भी मैं इन्हे पड़ता हूँ तो मेरे कुछ पसंदीदा पात्र इस पुस्तक में दिखाई देते हैं। उस चरित्र की आभा और व्यक्तित्व के बारे में लेखक राउलिंग का वर्णन बहुत ही शानदार है। इसने मुझे इस पुस्तक की श्रृंखला का बड़ा प्रशंसक बना दिया। बावजूद इसके कि किताबें जादूगरों और जादू की दुनिया पर आधारित हैं।

इस पुस्तक में युवाओं के लिए सीखने के लिए कई सबक हैं। यह हमें दोस्ती का मूल्य सिखाती है। मैंने कई कहानियाँ पढ़ी हैं, लेकिन हैरी, हर्मोइन और रॉन जैसी दोस्ती कभी नहीं पढ़ी। ये तीनों हमेशा एक साथ रहे और कभी हार नहीं मानी। इससे हमे एक अच्छे दोस्त के महत्व के बारे में पता चलता है।

इसके अलावा, इस किताब ने मुझे यह सिखाया कि कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता। हर कोई अपने भीतर बुराई और अच्छाई दोनों रखता है। इससे मुझे बेहतर निर्णय लेने और समझ विकसित करने में मदद मिलती है। इससे मेरा दृष्टिकोण बदल गया और मैं अधिक विचारशील बन गया।

आख़िरकार, हैरी पॉटर की किताबों ने मुझे आशा प्रदान की। इसने मुझे अंधकारमय समय में भी आशा बनाए रखने का साहस दिया, जैसा कि हैरी किरदार ने अपने पूरे जीवन में किया था। ये कुछ महत्वपूर्ण सबक जो मैंने हैरी पॉटर से सीखे।

निबंध – (500 शब्द)

परिचय

किताबें हमारे अंदर ज्ञान और नैतिक मूल्यों को विकसित करता है। हमे हमेशा अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तके पढ़नी चाहिए। ये किताबें हमारे अच्छे दोस्त की तरह हैं, इसलिए मैंने भी कई किताबें पढ़ी हैं पर मुझे उपन्यास और कहानी की किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। वैसे तो मेरी बहुत पसंदीदा किताबे है लेकिन उनमे रामायण मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हिंदुओं का एक पवित्र ग्रंथ है जो ऋषि वाल्मिकी द्वारा लिखित महाभारत के बाद सबसे महान महाकाव्य है।

रामायण की कहानी

यह महाकाव्य रामायण भगवान राम की कहानी को दर्शाता है। राम अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र थे। राजा दशरथ की तीन पत्नियों से चार पुत्र हुए जिनका नाम राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न था। इन चारो भाइयों में बहुत प्रेम और स्नेह था।

चारो भाइयो ने अपनी शिक्षा पूरी की और अयोध्या लौट आये। सभी शादीशुदा थे। भगवान राम का विवाह सीता से हुआ। भगवान राम को अपनी माता कैकेयी के आदेश का पालन करते हुए 14 वर्ष की वनवास पर जाना पड़ा।

वनवास के समय राक्षस राजा रावण ने सीता का अपहरण कर लिया लेकिन भगवान राम ने रावण को हराया और अपनी पत्नी सीता को वापस अयोध्या ले आये। उन्हें अयोध्या के राजा के रूप में सम्मानित किया गया।

राम अपने राज्य अयोध्या के लोगों के लिए आदर्श राजा थे। उन्होंने अपने लोगों का ख्याल रखा। वह अपने राज्य में हर किसी की बात सुनते थे और न्याय करते थे।

रामायण के विभिन्न पात्रों के जीवन से शिक्षा

भगवान राम – वह अपने पिता, माता लिए एक आदर्श पुत्र, एक आदर्श भाई, अपनी पत्नी सीता के लिए आदर्श पति, और अपने राज्य की जनता के लिए आदर्श राजा थे।

सीता – भगवान राम का विवाह सीता से हुआ जो एक आदर्श पत्नी थीं। जीवन के अच्छे या बुरे समय में वह हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रहीं।

लक्ष्मण – वह भगवन राम के एक आदर्श भाई थे सभी भाइयों में एक दूसरे के प्रति बहुत प्रेम और स्नेह था।

भरत – वह भगवन राम के एक आदर्श भाई थे उन्हने राजा के रूप में राजगद्दी स्वीकार नहीं की और महल के सुखों का भी त्याग कर एक छोटी सी झोपड़ी में निवास किया। ये विचार भाई के सम्मान और प्यार को दर्शाती हैं।

अन्य सभी पात्र भी महान थे जिनमे भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान, चारों भाइयों की पत्नी, भगवान राम की सभी माताएँ, जटायु, शबरी, आदि।

नैतिक शिक्षा

हमें अपने जीवन में चाहे सुख और दुःख हो बुलंद हौसलों के साथ बहादुर और साहसी बनना चाहिए। यह महाकाव्य हमें अपने बड़ों और शिक्षकों का सम्मान और आदर करना सिखाती है। हमें बड़ो की बात सुननी चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। बुरे या गलत काम कभी भी बेहतर परिणाम नहीं देते हैं। सफलता पाने के लिए गलत और नकारात्मक कदम नहीं उठाने चाहिए।

निष्कर्ष

रामायण ज्ञान, शिक्षा और जीवन के सिद्धांतों से भरपूर एक महाकाव्य है। हमे इस पुस्तक से अच्छी सिख लेने की जरुरत है। इस किताब को बार-बार पढ़ना मुझे बहुत अच्छा लगता है। यह किताब हम को अपने घर पर रखना चाहिए, जिन लोगों के पास यह पुस्तक नहीं है उन्हें यह पुस्तक अवश्य लानी चाहिए और पढ़नी चाहिए क्योंकि यह ज्ञान, आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षाओं से भरपूर है।

ये भी देखें –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button