पार्ट्स ऑफ़ स्पीच

Adjective In Hindi, Definition, Meaning, Example, Types | PDF

Adjective In Hindi, Definition, Meaning, Example, Types

Adjective In Hindi, Definition, Meaning, Example, Types (Download PDF) – विशेषण एक शब्दभेद का एक प्रकार है और आज हम विशेषण की परिभाषा एवं विशेषण के प्रकार को अच्छी तरह से एक – एक करके समझेंगे  तो आइये शुरू करते है – Adjective in Hindi

विशेषण की परिभाषा – Adjective Definition in Hindi

जो शब्द संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें विशेषण कहते हैं। 

विशेषण शब्द किसी भी नाम के गुण, दोष, रंग, आकार, परिणाम, संख्या, आदि का बोध कराते हैं। जैसे – अच्छा, सुंदर, काला, गोरा, बुरा, मोटा, पतला, दोगुना, चौगुना, इतना, उतना, आदि। यह शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति कि पृथकता व विशेषता को प्रदर्शित करते हैं। तो आइये जानते है इसके प्रकार (Adjective in Hindi)

विशेषण के प्रकार – Types of Adjective in Hindi

ये मुख्यतः दस प्रकार के होते है जो निम्नलिखित है।

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. परिमाणवाचक विशेषण
  3. संख्यावाचक विशेषण
  4. संकेतवाचक विशेषण
  5. सम्बन्धसूचक विशेषण
  6. वितरणवाचक विशेषण
  7. प्रश्नवाचक विशेषण
  8. व्यक्तिवाचक विशेषण
  9. बलाघातसूचक विशेषण
  10. विस्मयादिवोधक विशेषण

आइये अब हम सभी विशेषण को बरी -बरी व्याख्यान करते है उदाहरण के साथ, ताकि ये सभी विशेषण हम अच्छी प्रकार से समझ सके।

(1)  गुणवाचक विशेषण – Adjective of Quality in Hindi

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा – यह एक ऐसा विशेषण है जो किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण के बारे में बोध देता है उसे गुणवाचक विशेषण कहते है। जैसे – सुन्दर, पतला, ठंड, गर्म, हरा, मोटा, लम्बा, अच्छा, खराब, लाल, जवान, पुराना, छोटा इत्यादि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • राम एक अच्छा लड़का है।
  • यह के हरा पेन है।
  • मेरे पास लाल टोपी है।
  • रमेश मोटा है।
  • राधा ख़ूबसूरत है।
  • रमेश जवान है।
  • आप का भाई लम्बा है।
  • यह गाड़ी पुरानी है।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया गुणवाचक विशेषण को दर्शाता है।

(2) परिमाणवाचक विशेषण – Adjective of Quantity in Hindi

परिमाणवाचक विशेषण की परिभाषा – ऐसा शब्द विशेषण जिससे किसी मात्रा का बोध होता है उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते है। जैसे – बहुत, कुछ, सब, थोड़ा, नहीं, कोई, काफी, पूरा, आदि।

जैसे की हमने देखा परिमाणवाचक विशेषण से मात्रा का ज्ञान होता है इसलिए इसके बाद हमेशा सामग्री संज्ञा का प्रयोग होता है।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • नदी में बहुत पानी है।
  • मेरे पास पानी नहीं है।
  • राम के पास पर्याप्त पैसा है।
  • सारा खाना बेकार है।
  • सोहन के पास कुछ सोना है।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द परिमाणवाचक विशेषण को दर्शाता है।

(3) संख्यावाचक विशेषण – Adjective of Number in Hindi

संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा – ऐसे विशेषण जो किसी वस्तु या व्यक्ति के संख्या का बोध कराते है उसे संख्यावाचक विशेषण कहते है। जैसे –  एक, दो, तीन, चार, पांच आदि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • राम के पास पांच आम हैं।
  • गाय के चार पैर होते है।
  • उसके पास तीन पेन हैं।
  • रमेश के पास दस सेब हैं।
  • गाय की एक पूंछ होती है।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द संख्यावाचक विशेषण को दर्शता है।

ये भी देखें – Noun in Hindi with examples

(4) संकेतवाचक विशेषण – Demonstrative Adjective in Hindi

संकेतवाचक विशेषण की परिभाषा – जिस विशेषण का प्रयोग वस्तुयों या व्यक्तियों को संकेत करने के लिए किया जाता है, उसे संकेतवाचक विशेषण कहते है। जैसे – वह, यह, वे, ये, वो, ऐसे आदि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • यह किताब मेरी है।
  • उसको वह लड़की पसंद नहीं आई।
  • वो लड़के प्यासे है।
  • ये इंसान अच्छे हैं।
  • ऐसी लड़कियां खूबसूरत होती हैं।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द संकेतवाचक विशेषण को दर्शाता है।

(5) सम्बन्धसूचक विशेषण – Possessive Adjective in Hindi

सम्बन्धसूचक विशेषण की परिभाषा – जिस विशेषण का इस्तेमाल सम्बन्ध या अधिकार बताने के लिए किया जाता है, उसे सम्बन्धसूचक विशेषण कहते है। जैसे –  मेरा, तुम्हारा, हमारा, उसका, उसकी आदि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • यह तुम्हारा किताब है।
  • वह तुम्हारी किताब है।
  • वो हमारे खिलौने हैं।
  • मेरा भाई छोटा है।
  • आपकी बहन सुंदर है।
  • इसका रंग हरा है।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द सम्बन्धसूचक विशेषण को दर्शाता है।

(6) वितरणवाचक विशेषण – Distributive Adjective in Hindi

वितरणवाचक विशेषण की परिभाषा – ऐसे शब्द जिनके ठीक बाद कोई संज्ञा प्रयुक्त होती है तब इन्हें वितरणवाचक विशेषण कहा जाता है। जैसे  प्रत्येक, हरएक , या तो, और न ही, आदि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • प्रत्येक लड़के के पास एक किताब है।
  • यहाँ पर बैठी हरएक लड़की खूबसुरत है।
  • या तो लड़का झूठ बोल रहा है। या तो लड़की

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द वितरणवाचक विशेषण को दर्शाता है।

(7)  प्रश्नवाचक विशेषण – Interrogative Adjective in Hindi

प्रश्नवाचक विशेषण की परिभाषा – जिस शब्द का प्रयोग वाक्य में प्रश्न का बोध कराने के लिए किया जाता है उसे प्रश्नवाचक विशेषण कहते है। जैसे – क्या, किसका, कौन, कब आदि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • कौन सा पेन सफ़ेद है?
  • वह किसकी पुस्तक है?
  • आपकी कौन सी कुर्सी है?

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द प्रश्नवाचक विशेषण को दर्शाता है।

8. व्यक्तिवाचक विशेषण – Proper Adjective in Hindi

व्यक्तिवाचक विशेषण की परिभाषा –  व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने विशेषण को व्यक्तिवाचक विशेषण है। जैसे- (अमेरिका से) अमेरिकी, (भारत से) भारतीय, (ब्रिटैन से) ब्रिटिश, (कैनेडा से) कैनेडियन, (जापान से) जापानी, 

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • मैं भारतीय हूँ।
  • में एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में पड़ता हूँ।
  • वह कैनेडियन का लड़का है।
  • ब्रिटिश अंग्रेजी में जनता हूँ।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द व्यक्तिवाचक विशेषण को दर्शाता है।

ये भी देखें – Pronoun in Hindi with examples

9. बलाघातसूचक विशेषण – Emphasizing Adjective in Hindi

बलाघातसूचक विशेषण की परिभाषा – जिस विशेषण का प्रयोग वाक्य में किसी संज्ञा पर विशेष दबाव डालने के लिए किया जाता है उसे हम बलाघातसूचक विशेषण कहते है। जैसे – अपना, निजी, बहुत, वही, बिलकुल वही, आदि।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • वह वही लड़का है जिसे मैं जनता हूँ।
  • यह वही किताब है जो पड़ता हूँ।
  • मैंने उसे अपनी आँखों से देखा।
  • सबकी अपनी सोच है।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द बलाघातसूचक विशेषण को दर्शाता है।

10. विस्मयादिवोधक विशेषण – Exclamatory Adjective in Hindi

विस्मयादिवोधक विशेषण की परिभाषा – जब “क्या” का इस्तेमाल विशेषण की तरह किसी विस्मयादिवोधक वाक्य में होता है, तब इसे विस्मयादिवोधक विशेषण कहते है।

कुछ वाक्य के माध्यम से इसे समझने का प्रयास करते है।

  • क्या बकवास है !
  • क्या विचार है !
  • और क्या मूर्खता है !
  • क्या कृति है !
  • क्या अच्छा दिन है !

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में लिखा गया शब्द विस्मयादिवोधक विशेषण को दर्शाता है।

Download PDF – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button