पार्ट्स ऑफ़ स्पीच

Pronoun In Hindi, Definition, Meaning, Examples, Types of Pronoun | PDF

Pronoun In Hindi, Definition, Meaning, Examples, Types of Pronoun

Pronoun In Hindi, Definition, Meaning, Examples, Types of Pronoun (Download PDF) – सर्वनाम (Pronoun) व्याकरण में बहूत महत्व है क्यूंकि बोलचाल के भाषा में सर्वनाम का इस्तेमाल अनेक रूप से होता है इसलिए आज हम सर्वनाम -Pronoun के बारे में अच्छी तरह से समझेंगे की सर्वनाम – Pronoun क्या होता है, सर्वनाम – Pronoun की परिभाषा, सर्वनाम – Pronoun कितने प्रकार के होते है तो आइये शुरू करते है।

सर्वनाम की परिभाषा – Pronoun Definition in Hindi

जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं

राम एक विद्यार्थी है। राम मेरे स्कूल में पढ़ता है। राम कल स्कूल आया। वहां अचानक राम की तबीयत खराब हो गई। राम ने कहा राम की तबीयत खराब हो गई। राम को अस्पताल भेजा गया।

उपर्युक्त वाक्यों में व्याकरण की दृष्टि से राम संज्ञा है। प्रत्येक वाक्य में राम का नाम आया है। बार-बार ‘राम’ पद का उपयोग उचित नहीं लगता है।

अतः उपर्युक्त वाक्य में राम संज्ञा पद के स्थान पर अन्य पदों का प्रयोग करना उचित है। जैसे – राम एक विद्यार्थी है। वह मेरे स्कूल में पढ़ता है। वह कल स्कूल आया। वहां अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसने कहा मेरी तबीयत खराब हो गई। उसको अस्पताल भेजा गया।

उपर्युक्त वाक्यों में राम के स्थान पर वह, मेरे, उसकी, उसने, उसको, शब्दों का प्रयोग किया गया।

राम एक संज्ञा पद है। इसलिए राम के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है। वह रेखांकित शब्द सर्वनाम पद है। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं

सर्वनाम  के उदाहरण – Pronoun Examples in Hindi

सर्वनाम शब्द सर्व + नाम के योग से बना है। सर्व का अर्थ है – सब। अर्थात सबका नाम सर्वनाम है। नाम को संज्ञा भी कहते हैं। संज्ञा केवल एक नाम को कहते हैं लेकिन सर्वनाम सब नामों को कहते हैं।

उपर्युक्त उदाहरण में राम संज्ञा है। उसमे राम एक नाम है। जबकि ‘राम’ के स्थान पर ‘वह’ सर्वनाम है। ‘राम’ एक नाम, ‘वह’ सबका नाम है। क्योंकि वह – राम, श्याम, रवि, सलीम ,जोसेफ, सीता, गीता, आदि सब के लिए उपयुक्त होता है।

ये सब नाम अपने लिए’ मैं’ कहते हैं। इसलिए ‘मैं’ भी सर्वनाम है। दूसरों के लिए ‘तुम’ कहते हैं। इसलिए ‘तुम’ भी सर्वनाम है। मैं, तुम, वह, आदि सब नामों के लिए उपयुक्त होते हैं एवं सर्वनाम है।

उदाहरण –

  • वह मेरे स्कूल में पढ़ता है।
  • मैं कल स्कूल आया।
  • वहां अचानक उसकी तबियत खराब हो गई।
  • तुमने कहा तुम्हारी तबीयत खराब हो गई।
  • उसको अस्पताल भेजा गया।

यहाँ वह, मैं, उसकी, तुम्हारी, उसको, आदि सभी सर्वनाम है। 

सर्वनाम के प्रकार – Types of pronoun in Hindi

हिंदी व्याकरण के अन्य प्रकारों की तरह सर्वनाम के प्रकार के संबंध में भी विद्वानों में सर्व-सम्मति नहीं है कुछ विद्वान सर्वनाम के 6 भेद मानते हैं और अन्य 5 भेद मानते हैं अधिकांश विद्वान सर्वनाम के 6 भेद मानते हैं जो इस प्रकार है –

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चय वाचक संज्ञा
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

(1) पुरुषवाचक सर्वनाम – Personal pronoun in Hindi

बोलने वाला (वक्ता) अपने लिए, श्रोता (सुनने वाले) के लिए, तथा अन्य के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करते हैं उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

वक्ता अपने लिए मैं, मेरे, हम, हमारे, आदि शब्दों का प्रयोग करता है। श्रोता के लिए तुम, तुमने, तुम्हें, तुम्हारा, आदि शब्दों का प्रयोग करता है। अन्य जो उसके सामने नहीं है, उनके लिए वह, वे, उसका, उनका, आदि शब्दों का प्रयोग करता है। वक्ता द्वारा प्रयुक्त इन सभी शब्दों को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

यहां पर तीन पक्ष है – वक्ता, श्रोता, तथा अन्य। तीन पक्षों के आधार पर पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं – (A) उत्तम पुरुष (वक्ता), (B) मध्यम पुरुष (श्रोता) (C) अन्य पुरुष।

पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार – Types of Personal pronoun in Hindi

(A) उत्तम पुरुष (व्यक्ति-निष्ठ सर्वनाम) Subjective Pronoun – बोलने वाला (वक्ता) व लिखने वाला लेखक अपने लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं। जैसे में, हम, मेरा, हमारा, मुझे, हमें, आदि।

मूल रूप से उत्तम पुरुष केवल ‘मैं’ है। वचन के अनुसार बहुवचन में ‘हम’ हो गया। कारकों के अनुसार – मेरा, मैंने, मुझे, हमारा, हमें, आदि सब रचना होती जाती है।

 उदाहरण –

  • मैं स्कूल जा रहा हूँ।
  • हम खुश हैं।
  • वह दिल्ली गए।

यहाँ पर मैं, हम, वह उत्तम पुरुष (Subjective Pronoun) के उदाहरण है।

(B) मध्यम पुरुष (उद्देश्य सर्वनाम) Objective Pronoun – वक्ता (बोलने वाला) श्रोता (सुनने वालों) के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे – मेरे, हमे, आप, तुम, तुम्हारा, तुमने, तुम्हें, तू,  आदि।

मूलरूप से मध्यम पुरुष ‘तू’ तथा ‘आप’ है ‘तू’ एकवचन है इसका बहुवचन रूप ‘तुम’ है। जैसे – तू पढ़ता है एक वचन है। तुम पढ़ते हो बहुवचन है। आजकल शिष्टाचार के लिए एक वचन में भी ‘तुम’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। ‘तू’ शब्द अत्यंत निकट या अपने से छोटों के लिए किया जाता है। आदर सूचक के रूप में एकवचन में भी ‘तुम’ का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण –

  • राम मेरे साथ था।
  • गीता हमें बुलाती है।
  • वह आप से प्यार करती है।

यहाँ पर मेरे, हमें, आप, माध्यम पुरुष (Objective Pronoun) के उदाहरण है।

(c) अन्य पुरुष (अधिकार सर्वनाम) Possessive Pronoun – वक्त जो उसके सामने नहीं है अन्य के लिए जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं। जैसे – मेरा, हमारा, उसकी, उनका, उसका, उसने, उन्होंने, आदि।

उदाहरण – 

  • यह किताब मेरा है।
  • वह कलम उसकी है।
  • यह हमारा है।

यहाँ पर मेरे, उसकी, हमारा अन्य पुरुष (Possessive Pronoun) के उदाहरण है।    

      

(2) निश्चयवाचक सर्वनाम – Definite noun in Hindi

जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति या वस्तु का निश्चित बोध कराते हैं उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – यह, ये, इसने, इसका, आदि।

निर्जीव पदार्थों के लिए वह, वे, उसका, भी निश्चयवाचक सर्वनाम की कोटि में आते हैं। कुछ विद्वान निश्चय वाचक को संकेत वाचक सर्वनाम भी कहते हैं। जिन वस्तुओं व व्यक्तियों के बारे में उंगली आदि के संकेत से निश्चय पूर्वक कहते हैं उन्हें संकेत या अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण –

  • यह मेरा भाई है।
  • यह यहीं पर रहता है।
  • जो करेगा वही करेगा।
  • वे कौन खड़े हैं।

यहाँ पर यह, वही, वे निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।    

(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम – Indefinite pronoun in Hindi

जिन सर्वनाम शब्दों से निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं होता है उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। अर्थात अनिश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में निश्चित पूर्वक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जैसे – कोई, कुछ, किसी, किन्ही, आदि।

उदाहरण –

  • बाहर कोई आया है।
  • वह अपने हाथ में कुछ लाया है।
  • कल कोई आया था।
  • किसी ने कहा था वह आएगा।

यहाँ पर कोई, कुछ, किसी, अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।  

 

(4) संबंधवाचक सर्वनाम – Relative pronoun in Hindi

जिन सर्वनाम शब्दों से दो व्यक्तियों वस्तुओं का वाक्यों से संबंध प्रकट किया जाता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – जो, जिसने, जिन्होंने, जिसका, जिनका, आदि।

उदाहरण –

  • यह वही आदमी है जिसने गाली दी थी।
  • वह वही लड़का है जो मेरे साथ पढ़ता है।
  •  यह वे लोग हैं जिनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।
  • यह वही लोग हैं जिन्होंने नारे लगाए थे।

यहाँ पर जिसने, जो, जिनका, जिन्होंने, संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण है। 

  

(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम – Interrogative pronoun in Hindi

जिन सर्वनाम का प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – कौन, क्या, किसने, आदि। 

उदाहरण –

  • बाहर कौन खड़ा है?
  • तुम्हारे हाथ में क्या है?
  • किसने कहा है वह आएगा?
  • कल कौन आया?
  • तुम्हें क्या दे गया?

यहाँ पर कौन, क्या, किसने, प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण है। 

(6) निजवाचक सर्वनाम – Reflexive pronoun in Hindi

निज वाचक सर्वनाम जो वक्ता, श्रोता व अन्य स्व, या निजत्व का बोध करते हैं निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे – अपने आप, स्वयं, आपना अपने,आदि।

उदाहरण –

  • वह अपना काम स्वयं कर लेगा।
  • मैं अपना काम अपने आप करता हूं।
  • वह अपनी पुस्तकों से ही पढ़ेगा।
  • तुम अब अपने आप ही पढ़ोगे। 

यहाँ पर स्वयं, अपने आप, अपनी, निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण है। 

जो विद्वान सर्वनाम के पांच भेद मानते हैं वे निजवाचक सर्वनाम को पुरुषवाचक सर्वनाम की जगत मानते हैं

Download PDF – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button