10 वाक्य निबंध

10 Lines About Sonipat City in Hindi | सोनीपत शहर के बारे में 10 वाक्य

10 Lines About Sonipat City in Hindi

10 Lines About Sonipat City in Hindi | सोनीपत शहर के बारे में 10 वाक्य | सोनीपत शहर का इतिहास बहुत ही पुराना है जो भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ पर प्रकृति की सुंदरता और इतिहास की झलक मिलती है। यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है, तो आइये जानते है सोनीपत शहर के बारे में 10 वाक्य।

Set (1) 10 Lines About Sonipat City in Hindi

1. सोनीपत एक छोटा और खूबसूरत शहर है।

2. इस शहर को पहले गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता था।

3. सोनीपत शहर के बहुत ही सारे ऐतिहासिक मूल्य है।

4. इसे महाभारत काल में पांडव भाइयों ने स्थापित किया था।

5. यह शहर हरी-भरी हरियाली, मनोहर प्राकृतिक दृश्य और सुखद जलवायु से भरपूर है।

6. सोनीपत पर्यटन दृष्टिकोण से एक बेहतरीन स्थान है यह पर जुरासिक पार्क, टीडीआई मॉल, ख्वाजा खिज्र का मकबरा, आदि है।

7. इस शहर ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे अमित, योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार, आदि दिये है।

8. सोनीपत शहर में बिजनेस पार्क से लेकर आर्थिक क्षेत्रों तक सभी क्षेत्रों में  वृद्धि हुई है।

9. यह पर दिवाली, रक्षाबंधन, होली जैसे त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाते है।

10. यह शहर सभी समृद्ध पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है।

ये भी देखें – How to prepare for trip 10 Lines in Hindi

**************************************

Set (2) 10 Lines About Sonipat City in Hindi

1. सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है जो संस्कृत भाषा में सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह) है।

2. यह शहर राजधानी दिल्ली से 43 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्तिथ है।

3. रोहतक से अलग होकर सोनीपत 22 दिसंबर, 1972 को अलग जिला बना।

4. सोनीपत का बहुत ही पुराना इतिहास महत्व है।

5. सोनीपत नगर की स्थापना लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने किया था।

6. महाभारत के इतिहास में स्वर्णप्रस्थ (सोनीपत) का नाम भी उल्लिखित है।

7. यह शहर अर्जुन के तेरहवें वंश के वंशज राजा सोनी के बारे में उल्लेख करता है।

8. इस शहर में ‘अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद’, ‘ख़्वाजा ख़िज़्र का मक़बरा और पुराने क़िले के अवशेष मिलते है।

9. सोनीपत में हिन्दुओं का बाबा धाम मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।

10. यह शहर 2,260 वर्ग किलोमीटर में फैला है और लोग काम के लिए रोज़ाना सोनीपत से दिल्ली आते-जाते हैं।

ये भी देखें – 10 Lines on bad environment in Hindi

****************************************

Q&A. on Sonipat City in Hindi

सोनीपत क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर – इस शहर का इतिहास बहुत पुराना है जिसका उल्लेख महाकाव्य महाभारत में स्वर्णप्रस्थ के रूप में मिलता है। सोनीपत पांडवों ने हस्तिनापुर राज्य के बदले दुर्योधन से शांति के बदले में मांगे गए पांच प्रस्थों में से एक था।

सोनीपत का नाम कैसे पड़ा?

उत्तर – इस शहर का नाम सोनपत शब्द से लिया गया है जिसको संस्कृत भाषा में सुवर्णप्रस्थ (स्वर्ण स्थान) कहते है। यह शहर महाभारत में वर्णित पांच प्रस्थों (पानीपत, भागपत, इंद्रप्रस्थ, तलपत, और सोनीपत) में से एक है इसे युधिष्ठिर ने दुर्योधन से लिया था।

सोनीपत का पुराना नाम क्या है?

उत्तर – सोनीपत शहर को पहले सोनप्रस्थ के नाम से जाना जाता था, बाद में यह शहर स्वर्णप्रस्थ (स्वर्ण शहर) बन गया, यह संस्कृत के दो शब्दों  , स्वर्ण (स्वर्ण) और प्रस्थ (स्थान) से मिलकर बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button