निबंध

योग का महत्व पर निबंध | Essay On Importance Of Yoga In Hindi 500 Words | PDF

Essay On Importance Of Yoga In Hindi


आज की इस पोस्ट में हम योग के महत्व पर प्रकाश डालने हेतु Importance Of Yoga Essay In Hindi (Download PDF) शेयर कर रहे है। तो आइये योग के महत्व पर प्रस्तावना से उपसंहार तक निबंध देखते है।

योग से व्यक्ति का मन और शरीर स्वस्थ एवं निरोगी रहता है। योग करने से मनुष्य को शारीरिक और मानसिक बिमारियों से छुटकारा मिलता है। महर्षि पतंजलि तो योग को हर रोग की दवा मानते थे। उनका मानना था कि योग के अभ्यास से बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा था कि नियमित योग करने से आपके निकट कभी बीमारियां नहीं आती है।

प्रस्तावना 

प्राचीन काल में हमारे ऋषियों ने मन, शरीर और आत्मा की एकता के लिए योग-साधना पर बल दिया। योग शरीर  को स्वस्थ रखने तथा सभी इन्द्रियों को संयत में रखने की श्रेष्ठ विद्या या कला है।

योग का आशय 

योग शब्द का अर्थ “जोड़ना होता है। महर्षि पतंजलि के अनुसार चित की वृतियों को आपस में जोड़ना योग कहलाता है। इससे सभी इन्द्रियों को वश में करने की शक्ति आ जाती है। जिससे व्यक्ति को प्रत्येक काम करने की क्षमता एवं शक्ति मिलती है। इससे शारीरिक, मानसिक, धार्मिक एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रवृति बढ़ती है। विशेष रूप से मन एवं शरीर को हष्ट-पुष्ट रखने के लिए योग क्रियाएं नियमित करनी चाहिए।

Read also  – Hindi Jankariyan

योग का प्रसार 

योग की अनेक क्रियाएँ होती है। अनेको तरीको से योग किया जा सकता है। वर्तमन समय में केवल भारत में ही नहीं विश्व के सभी देशो में योग का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। योग को असाध्य रोगो की प्राकृतिक दवाई माना जाता है। इसलिए कहा गया है योग भगाये रोग” ! हमारे देश में तो योग का अनेक प्रकार से प्रचार-प्रसार हो रहा है। अनेक स्थानों पर योग प्रशिक्षण के शिवर चल रहे है। शिक्षा पाठ्यक्रम में भी योग को सम्मिलित कर दिया गया है जिससे लाखो विद्यार्थियों को रोज योग में बारे में बताया जाता है।

योग का महत्व

यह शांतिपूर्ण मन और शरीर और को प्राप्त करने के लिए शारीरिक और मानसिक विषयों को एक साथ जोड़ता है योग का अभ्यास करने की कला व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह आपको आराम देता है, तनाव और चिंता को प्रबंधित करने में मदद करता है यह श्वसन, ऊर्जा और जीवन शक्ति में सुधार करता है। और आपको तनावमुक्त रखता है। यह लचीलेपन, मांसपेशियों की ताकत और बॉडी टोन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

Read also – Rashtirya Ekta Par Nibandh

योग से लाभ 

शरीर, मन एवं आत्मा को स्वस्थ रखने में योग के अनेक लाभ है। नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है तथा लम्बी उम्र पाता है। इससे मस्तिष्क में पवित्र विचारो की वृद्धि होती है तथा आध्यात्मिक चिंतन भी बढ़ता है, जिससे व्यक्ति सामाजिक कल्याण की भावना अपनाने लगता है।

उपसंहार 

योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है इसे स्वस्थ जीवन की कुंजी माना जाता है। इसके निरंतर अभ्यास करने से रोगरहित लम्बी आयु प्राप्त होती है। तन-मन को स्वस्थ-प्रसन्न रखने के लिए योग उत्तम साधन है।

हमे उम्मीद है आपको योग के महत्व पर हिंदी निबंध Importance of Yoga Essay In Hindi  पसंद आया होगा। यदि लेख अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कीजिये और ऐसे ही ज्ञानवर्धक निबंध पढ़ने के लिए हमारी साइट पर आते रहे। योग को प्रत्येक मनुष्य को नियमित रूप से करना चाहिए ताकि हमारा मन, शरीर एवं आत्मा सदैव स्वस्थ रहे।

Download PDF – Click Here

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button