निबंध

Essay on Water a Boon or Curse in Hindi 1000 Words | PDF

Essay on Water a Boon or Curse in Hindi

Essay on Water a Boon or Curse in Hindi (Download PDF) पानी एक वरदान या अभिशाप पर निबंध इस निबंध के माध्यम से हम जानेंगे जल वरदान है या फिर अभिशाप पर एक अच्छा निबंध कैसे लिखे, तो शुरू करते है।

जल एक ऐसा वरदान है जिसकी जरुरत सभी हो होती है। चाहे इंसान हो या फिर जानवर , वृक्ष , पौधे, पंछी सभी को अपनी प्यास भुझाने के लिए जल की जरुरत होती है। जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है। जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। पृथ्वी एकमात्र ऐसा गृह है जिस पर जल पाया जाता है इसलिए इसे ब्रह्मांड का एक अनोखा और जीवनदाता ग्रह कहा जाता है।

पानी सभी प्रदार्थो में सबसे महत्वपूर्ण प्रदार्थ है जो पृथ्वी पर सभी जीवो के लिए आवश्यक है । पानी के बिना, पृथ्वी के सभी जीव मर सकते हैं। पानी केवल पीने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन के उद्देश्यों जैसे खाना पकने, कपडे धोने, स्नान आदि के लिए भी आवश्यक है।

यह चिंता का विषय है, आज पिने योग्य पानी की कमी होती जा रही है। मनुष्य ने अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के द्वारा पृथ्वी पर पाए जाने वाले पिने योग्य जल को संकट में डाल दिया है।

अगर पानी हमारे लिए वरदान है तो हमारे बुरे कर्मो के द्वारा यह एक अभिशाप भी बन सकती है।

जल एक वरदान (Water a boon)

  • जल ही जीवन है

कहावत “जल ही जीवन है” यह कहावत हम सभी ने जरूर सुनी होगी। यदि व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करते हैं, तो पानी हमारे अस्तित्व की अधार है। मनुष्य को जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता होती है। ऐसा माना जाता है मनुष्य पूरे 7 दिन  बिना किसी भोजन के जीवित रह सकते हैं, लेकिन पानी के बिना, मनुष्य 3 दिनों तक भी जीवित नहीं रह सकते हैं। इसके अलावा, हमारे शरीर में ही 70% पानी का घटक है।

 जब हमारे शरीर में 1% पानी की कमी होती है तो हमे प्यास लगती है। जरा सोचिये अगर 1००% प्यास लग जाये तो हम पानी के बिना कब तक जीवित रह सकते है।

ये भी देखें – Essay on my country in Hindi

  • पिने योग्य पानी

पानी पृथ्वी पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण पदार्थ है, जिसका कुछ जगहों पर मिलना दुर्लभ है। पृथ्वी पर 71% पानी होने के बावजूद उनमे इसे सिर्फ 3% पानी ही पिने योग्य है। हम महासागरों या समुन्द्रो में बहुत पानी देखते हैं,

 लेकिन सच्चाई यह है कि हम महासागरों या समुद्र के पानी का उपभोग खारे होने के कारण नहीं कर सकते हैं।  केवल 3% पानी ही ऐसे रूप में है जिसका हम पिने के रूप में कर सकते हैं। जो की भूमिगत जल, बांध, नदी, झीले, आदि है।

पानी एक वरदान क्यों है?

पृथ्वी पर  सभी जीव को जीने और रहने के लिए पानी की आवस्यकता होती है। चाहे वो जानवर हो या फिर मनुष्।  पृथ्वी पर सभी का अस्तित्व  पानी की उपस्थिति के कारण मौजूद है। जब एक बच्चा पैदा होता है तो वह १००% पानी होता है और बड़े होने से लिकर मृत्यु तक पानी की जरुरत होती है। बिलकुल उसकी की तरह एक पौधे छोटे होते है तो उनको को बढ़ने और ताजा रहने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है।

इसके अलावा पानी के अन्य उपयोग है जैसे की बिजली उत्पन करना, खेतो की सिचाई करना, जल जीवो के लिए, वर्षा होने के लिए, ये सभी जरूरते हमे महशुश करवाती है की पानी एक वरदान है और हम इसके बगैर नहीं रह सकते है।

जल एक अभिशाप (Water a curse)

  • ग्लेशियरो का पिघलना

जल ने पृथ्वी को सभी तरफ से घेरा हुआ है जिसमे 1/3 पानी और भूमि है।  क्या हो अगर पूरी पृथ्वी जल में समा जाए। वैज्ञानिको की माने तो ग्लेशियर जो की बर्फ से बने है बहुत ही तेजी से पिघलते जा रहे है। अगर ऐसा होता है तो एक दिन पृथ्वी जलमगन हो जाएगी और पृथ्वी से जीवन समाप्त हो जाएगा।

वैज्ञानिको का कहना है कि ग्लेशियरों के पिघलने का कारण पृथ्वी का वातावरण लगातार गर्म होता जा रहा है। जो की मनुष्य के लगातार उधोगीकरण के कारण, कई हानिकारक गैसों का उत्पादन होना है जो लगातार वायुमंडल को गर्म कर रहे है। और जल स्तर में बढ़ोतरी कर रहे है।

  • बाढ़ का खतरा

बाढ़ को जो कि अत्यधिक वर्षा होने कि कारण आता है। एक अभिशाप में रूप में है। बाढ़ कि कारण हर साल कई मनुष्यो और जानवरो कि मृत्यु हो जाती है और लोगो की अर्थवयवस्था पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। लोगो को अपना घर और जमीं छोड़ कर दूसरे स्थानों पर पलायन करना पड़ता है।

जब भी बाढ़ आती है अपने साथ कई मुसीबत भी लती है बाढ़ ख़तम होने कि बाद बहुत तरह की बीमारिया और महमारिया उत्पन हो जाती है जो की एक अभिशाप कि रूप में है 

ये भी देखें – Benefits of lockdown in India in Hindi essay

जल एक अभिशाप क्यों है?

अगर जल एक हद तक हो तो यह फायदेमंद होता है लेकिन अगर पानी सिमा पार कर ले तो एक प्रलय का रूप ले लेती है। दूसरे शब्दों में कहे तो, जल का स्तर लगातार उधोगीकरण और शहरीकरण के कारण बिगड़ता जा रहा है। हम अपनी उन्नति में भूल चुके है कि कारखानों का कचरा नदी, तलाबो में डाल रहे है जिससे जल प्रदुषण की समस्या पैदा हो रही है।

इन प्रदूषित जल का उपभोग जीवो द्वारा किया जाता है जिससे कई तरह की बीमारी उत्पन होने लगती है और हमारा स्वाथ्य बिगड़ जाता है।

निष्कर्ष :-

ये तो हम जान चुके है कि पिने योग्य पानी बहुत ही सिमित है। तो यह हमारे लिए एक वरदान से काम नहीं है।  हमे चाहिए कि पानी का सही उपयोग करे, इसका व्यर्थ में इस्तेमाल न करे, यह सच है कि पृथ्वी पर पानी की कोई कमी नहीं, पर पिने योग्य पानी बहुत कम है।  इसलिए इसका बहुत ही समझदारी से इस्तेमाल करे, अन्यथा हम भली भाती जानते है की इसका क्या परिणाम क्या हो सकता है।

Downlaod PDF – Click Here

FAQs. on Water a Boon or Curse in Hindi

पानी हमारे लिए महत्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर पृथ्वी पर रहने के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग अन्य दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए भी किया जाता है जैसे – कपड़ा धोना, स्नान करना, बिजली का उत्पादन करना। सिंचाई और कई और।

पानी को संरक्षित करने की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर उत्तर पृथ्वी पर पानी सीमित स्रोत में है। केवल लगभग 3% पानी पीने योग्य है। इसलिए हमे इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए । जितना संभव हो उतना संरक्षित करने की कोशिश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button